बास। क्षेत्र के एक गांव निवासी सात साल की बच्ची के हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीनों किशार भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें हिसार के बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
गौरतलब है कि 7 वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले तीन किशोर भाइयों ने तीन सितंबर को अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपी बच्ची को एक मकान में ले गए और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस बारे में बच्ची की मां के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।