फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस व वकील की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रामायण टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नागरिक अस्पताल हिसार की एंबुलेंस व वकील वजीर सिंह पूनिया की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। एंबुलेंस खरड़ गांव से गर्भवती महिला को लेकर हिसार के नागरिक अस्पताल में जा रही थी। जब एंबुलेंस रामायण प्लाजा से यूटर्न लेकर हिसार की ओर मुड़ने लगी तो वहीं हिसार की ओर से हांसी की तरफ जा रही वकील वजीर सिंह पूनिया की गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही रामायण टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे व राहत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला पारिका को रामायण टोल की एंबुलेंस से हिसार नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। इस हादसे में वकील वजीर सिंह पूनिया के पैर व हाथ में चोट लगी है। वहीं एंबुलेंस के चालक सूरत सिंह को भी हल्की चोट लगी है। हादसे में एडवोकेट पूनिया की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं एंबुलेंस को भी काफी नुकसान हुआ है। घायल एडवोकेट वजीर सिंह पूनिया ने बताया कि वह हिसार से हांसी जा रहा था। गाड़ी की स्पीड ज्यादा नहीं थी। पूनिया ने बताया कि एंबुलेंस मेरी गाड़ी को ओवरटेक करके यूटर्न करने लगी तो हादसा हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें