महाबीर स्टेडियम के बाहर पैरालंपिक के खिलाड़ियों के लिए शुभकामना संदेश लिखते खिलाड़ी।
- फोटो : Hisar
हिसार। अमर उजाला की ओर से खेल दिवस पर पैरालंपिक खिलाड़ियों की जीत की कामना के लिए रविवार को महाबीर स्टेडियम के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। खिलाड़ियों से लेकर गणमान्य लोगों ने पैरालंपिक खिलाड़ियों के लिए संदेश लिखे और अपनी शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी योगराज शर्मा, ओमप्रकाश, जितेंद्र, रेणू, रीटा, पिंकी, विकास, राजीव ने कहा कि इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
हिसार के अर्बन एस्टेट-2 की रहने वाली एकता भ्याण क्लब थ्रो गेम की कैटेगिरी एफ-51 में भाग लेंगी। वहीं मूलरूप से सातरोड़ कलां के रहने वाले तरुण ढिल्लो बैडमिंटन और मूलरूप से ढंढेरी के रहने वाले अरविंद मलिक शॉटपुट में दमखम दिखाएंगे।