- अग्निशमन को निकाय विभाग से अलग न करना।
- दमकल विभाग में 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती पर रोक लगाने और 1327 फायरमैन व चालकों को समायोजित करने तक नौकरी की गारंटी देना।
- मैनपावर के ठेकों पर लगे सफाई कर्मचारियों व सीवर मैन को विभाग में रोल पर करना।
- सफाई कर्मचारियों को एक हजार रुपये स्वच्छता राशि और दमकल कर्मचारियों को एक हजार रुपये जोखिम भत्ता देना।
- पात्र कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देना।
- छंटनी किए गए कर्मचारियों को वापस काम पर लेना।
- ठेकों की अवधि बढ़ाने व रुके हुए वेतन का तुरंत प्रभाव से भुगतान करना
शनिवार व रविवार को शहर में न तो घरों से कचरा उठेगा और न ही सड़कों की सफाई होगी। अब शहर में सोमवार को ही सफाई होगी। हालांकि वार्ड 1 से 10 में घरों से कचरा उठाने की जिम्मेदारी एजेंसी के पास है। निगम कर्मचारियों की मानें तो वह एजेंसी को कचरा उठाने से नहीं रोकेंगे। हालांकि वह उसे अपनी हड़ताल के बारे में जरूर अवगत करवाएंगे।
हिसार में सफाई कर्मियों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने डीएसपी सतपाल सिंह को नोडल सुरक्षा अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है। उनके साथ एक इंस्पेक्टर ,24 महिला पुलिसकर्मी, 24 पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संबंधित एरिया के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तैनात है। अभी किसी तरह का रूट डायवर्जन भी नहीं किया गया है।