फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया वायरल किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। खंड के एक गांव की विवाहिता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने व उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी में एक व्यक्ति के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर जांच के लिए मूनक पंजाब पुलिस के पास भेज दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 को हांसी निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। दिसंबर 2018 में वे पंजाब के मूनक चले गए और वहां पर किराये पर रहने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था। वहां पर उसके पति की दोस्ती मूनक निवासी सोनू उर्फ बिल्ला के साथ हो गई। सोनू उर्फ बिल्ला का उनके घर आना-जाना हो गया। आरोप है कि सोनू उर्फ बिल्ला ने 22 जून 2020 को उसके साथ यह कहकर शारीरिक संबंध बनाए कि वह उससे शादी करेगा और उसके बच्चे को भी रखेगा। इस बारे में जब उसके पति को पता चला तो वह उसे छोड़कर हांसी रहने लगा। इस पर वह अपने मायके चली गई। दो अक्टूबर 2021 को आदमपुर के एक होटल में उसके साथ गलत काम किया और उसकी वीडियो भी बना ली। महिला का उसके पति के साथ पंचायती तौर पर फैसला हो गया और वह अपने पति के साथ आदमपुर खंड के ही एक गांव में रहने लगी। अब सोनू बार-बार फोन करके उसे व उसके पति को परेशान कर रहा है। सोनू ने उसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती का अपहरण कर खेत में किया दुष्कर्म
जिले के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती का अपहरण कर दो युवक उसे खेत में ले गए। जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी नरेंद्र और बिट्टू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर पुलिस थाना में दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह खेत में पानी लगाने गया था। रात करीब दो बजे आया तो पत्नी व बच्चे सोए थे, लेकिन बड़ी बेटी नहीं मिली। जब वह बेटी की तलाश कर रहे थे तो वह गली में आती दिखी। मुझे देखकर रोने लगी। उसने बताया कि पीरावाली निवासी नरेंद्र और चौधरीवास निवासी बिट्टू जबरदस्ती कार में बैठा कर खेतों में ले गए और नरेंद्र ने गलत काम किया। एसआई मीनू रानी का कहना है कि शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने एएसआई पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
शहर के कैमरी रोड पर एक आवास में चल रहे महिला संगीत में विवाहिता ने पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआई पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं विवाहिता ने मकान मालिक पर आरोपी एएसआई का सहयोग करने के आरोप जड़ा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विवाहिता का कहना है कि वह मायके आई हुई है। पड़ोस में एक युवक की शादी से पहले घर में महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। मैं और मेरे परिवार के सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआई आया हुआ था। उसने और जिस युवक की शादी है उसके पिता ने शराब पी हुई थी। आरोप है कि एएसआई शर्ट उतारकर लड़कियों के बीच नाचने लगा। उसने बुरी नीयत से मेरा हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो धमकी देते हुए झूठे केस में फंसाकर जेल में डालने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, जिले के एक गांव में रहने वाले युवती के मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि चार दिन से कोई अनजान व्यक्ति मोबाइल पर कॉल कर गालियां दे रहा है। वह अश्लील बातें बोलता है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें