फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. बीएस खटकड़ दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में शामिल

विज्ञापन
प्रो. बीएस खटकड़ - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के प्रो. डॉ. बीएस खटकड़ को दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। प्रो. खटकड़ की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से खाद्य विज्ञान अनुसंधान की उत्कृष्टता में विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।
विज्ञापन

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा हाल ही जारी की गई विश्व के प्रतिष्ठित दो प्रतिशत वैज्ञानिक सूची में कुल 186176 वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है। इनमें से 2041 वैज्ञानिक भारत से हैं। वैज्ञानिकों को 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया। प्रतिभागियों के करिअर संबंधी विस्तृत डेटा को 2020 के अंत तक अपडेट किया गया।
प्रो. बीएस खटकड़ उन 25 भारतीय वैज्ञानिकों में शामिल हैं जिनको खाद्य विज्ञान के क्षेत्र के शोध में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने रिकॉग्नाइज किया है। प्रो. बीएस खटकड़ की चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके दो पेटेंट दाखिल किए गए हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति की पत्रिकाओं में लगभग 5000 साइटेशंस सहित 150 पत्र प्रकाशित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें