फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रहित परीक्षाओं की तैयारी शुरू, अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर रहेगा कड़ा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला शिक्षा विभाग ने 10 वीं व 12वीं कक्षा की नकल रहित परीक्षा आयोजित करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 30 मार्च से 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। जिला शिक्षा विभाग ने अलग-अलग टीमों का गठन कर करके ड्यूटी निर्धारित कर दी है। सबसे पहले परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की है। अबकी बार अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। पिछले साल जिन परीक्षा केंद्रों पर सबसे ज्यादा नकल के मामले सामने आए थे उन परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया गया है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की उड़नदस्ता टीम विशेष रूप से तैनात रहेगी। नकल रहित परीक्षा के आयोजन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूलों में सभी विद्यार्थियों को नकल न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। व साथ मे शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

एचबीएसई बोर्ड ने ये दिए हैं जिला अधिकारी को निर्देश :
सभी परीक्षा केंद्रों की दरवाजे व खिड़कियां ठीक करवाई जाए। हर रोज प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को नकल न करने के लिए प्रेरित किया जाए। छात्रों को समझाए की वे परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों को साथ न लाएं। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में किसी भी अतिरिक्त व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। उपायुक्त व एसपी के मिलकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करवाई जाए। परीक्षा केंद्रों वाले स्कूल के शिक्षकों व प्राचार्य से मीटिंग करके प्लानिंग तय की जाए। ग्राम पंचायत से मीटिंग करके सभी जरूरी प्लानिंग को तय करें। विद्यार्थियों को परीक्षा में नकल न करने की शपथ दिलाई जाए। स्कूल व परीक्षा केंद्र में नकल विरोधी स्लोगन लिखे जाए।
वर्जन
नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। मेरी सभी विद्यार्थियों से अपील है कि वे परीक्षा में नकल न करें। परीक्षा शुरू होने में अभी 18 दिन बचे हैं। इन दिनों में विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें। परीक्षा केंद्रों पर सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। नकल रहित परीक्षा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व ग्राम पंचायत का विशेष सहयोग लिया जाएगा। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें