हिसार। खिलाड़ियों के ट्रायल लेने के पहले दस्तावेज की जांच करते सलेक्शन चेयरमैन आजाद मलिक। संवा?
- फोटो : Hisar
हिसार। गिरी सेंटर में शनिवार को जूनियर व सीनियर वर्ग में हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। ट्रायल लेने के बाद जूनियर व सीनियर वर्ग में 30-30 खिलाड़ियों का कैंप के लिए चयन किया गया। जूनियर खिलाड़ियों का कैंप हिसार में 15 मार्च से 18 मार्च तक लगेगा। कैंप के अंतिम दिन खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। इनमें से 18 खिलाड़ियों का चयन नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित टीम 20 मार्च को रवाना होगी, जोकि 25 मार्च से तीन अप्रैल तक आंध्रप्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी। ट्रायल सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन आजाद सिंह मलिक की देखरेख में लिए गए।
शनिवार को ट्रायल देने के लिए हिसार के अलावा सोनीपत, भिवानी, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, रोहतक, गुरुग्राम के अलावा अन्य जिलों से खिलाड़ी पहुंची। इस दौरान जूनियर वर्ग में 83 व सीनियर वर्ग में 57 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। उधर, सीनियर वर्ग की नेशनल प्रतियोगिता छह जून से लेकर 16 जून तक भोपाल में होगी। कैंप 25 मई से लगेगा। सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का कैंप कहा लगेगा इसको लेकर अभी जगह फाइनल नहीं हो पाई है। इस अवसर पर कुलदीप सिवाच, अनिल डबास, हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सातरोड़ कलां में आज से फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
सातरोड़ कलां में जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से 13 मार्च से 15 मार्च तक जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता राजकीय उच्च विद्यालय सातरोड़ कलां के ग्राउंड में होगी। प्रतियोगिता को लेकर एसोसिएशन की ओर से तैयारी पूरी हो चुकी है। एसोसिएशन के सचिव संदीप दलाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 20 से ज्यादा टीमें पहुंचेंगी। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सरपंच नरेश पूनिया करेंगे।
हिसार। गिरी सेंटर में ट्रायल देने पहुंची खिलाड़ियों में दिखा जोश, जुनून व जज्बा। संवाद- फोटो : Hisar