फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने लाइनमैन कुलदीप को निलंबित करने के आदेश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने फतेहाबाद जिले के भूना उपमंडल के लाइनमैन कुलदीप शर्मा को निलंबित कर दिया है। रिश्वत मांगने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है। मंत्री ने इस मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान फतेहाबाद जिले के लोग मंत्री के सामने शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि लाइनमैन उनके गांव में बिजली चोरी में फंसाने को लेकर सुविधा शुल्क मांगता है। इस पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने मौके पर मौजूद बिजली निगम हिसार के अधीक्षक अभियंता एसएस राय से रिपोर्ट मांगी। एसई ने बताया कि यह गांव फतेहाबाद जिले के तहत आता है। इस पर मंत्री रणजीत सिंह ने फतेहाबाद के एसई हरिदत्त से फोन कर फीडबैक लिया। इसके बाद बिजली मंत्री ने लाइनमैन कुलदीप शर्मा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
वर्जन..
डीएचबीवीएन के एमडी व बिजली मंत्री के आदेश अनुसार मैने कार्रवाई की है। कुछ लोगों की ओर से लाइनमैन कुलदीप शर्मा के खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिस पर एक्शन लिया गया है। कुलदीप के पास लाइन बंद करने को लेकर जेई का एडिशनल चार्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिदत्त,अधीक्षक अभियंता , फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें