फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ जेठ ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। शहर के कैमरी मार्ग स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता ने रिश्तेदारी में पति के भाई लगने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि एक कस्बे का एक व्यक्ति रिश्तेदारी में मेरे पति का भाई लगता है। मैं उसे तीन साल से जानती हूं। उसने मुझे बहला-फुसलाकर मेरे साथ दोस्ती कर ली थी। इस दौरान उसने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया और मेरी अश्लील वीडियो बना ली। वह तीन महीने से मुझे धमकी दे रहा है कि मोबाइल खरीदकर मुझसे फोन पर बात कर, नहीं तो वीडियो तेरे परिवार वालों और रिश्तेदारों के पास भेज दूंगा। आजाद नगर थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
हिसार। एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस बारे में सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने नामजद के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि हमारे पड़ोस में एक कर्मचारी रहता है। वह मुझ पर बदनीयती रखता है और मुझे देखकर अश्लील इशारे करता है। मैंने व पति ने कर्मचारी व उसकी पत्नी को उलाहना दिया तो वे दोनों हमारे साथ गालीगलौज करने लगे। 25 जून को पास में ही पानी लेने गई थी. तब उस कर्मचारी ने मेरे साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें