अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करते श्यामसुंदर सैनी के साथ हरभगवान भारद्वाज, परमजीत व अन्य। स?
- फोटो : Hisar
मंडी आदमपुर। फतेहाबाद जिले के एक गांव निवासी करीब 27 वर्षीय युवक की प्लेटलेट्स करीब 6 हजार रह गई। हालात गंभीर होने पर युवक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। चिकित्सकों द्वारा युवक के परिजनों से प्लेटलेट्स की मांग की गई। जिस पर अग्रोहा रक्तदान सेवा समिति के प्रधान परमजीत जाखड़ ने आदमपुर शहीद भगत सिंह युवा मंडल के अध्यक्ष जीत भदरेचा से संपर्क किया।
युवा मंडल के कॉर्डिनेटर हरभगवान भारद्वाज व श्यामसुंदर सैनी रात करीब 10 बजे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और प्लेटलेट्स डोनेट कर डेंगू ग्रस्त युवक की जान बचाने में सहयोग किया। अग्रोहा ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. रीचा नैन, डॉ. सुनील व युवक के परिजनों ने इमरजेंसी में रात के समय में प्लेटलेट्स डोनेट करने युवा मंडल का धन्यवाद किया।
कोरोना काल में युवा मंडल ने कराया था 100 से ज्यादा युवाओं का रक्तदान
कोविड-19 के दौरान जब अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर न लगने के कारण रक्त की कमी हो गई थी, उस समय ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रीचा नैन ने शहीद भगत सिंह युवा मंडल के जीत भदरेचा व हरभगवान से संपर्क किया। मंडल के मुख्य सलाहकार नरेश शर्मा ने बताया कि कोविड 19 के दौरान 100 से ज्यादा रक्तदाताओं को मेडिकल कॉलेज ले जाकर रक्तदान कराया गया।