फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएलएम पेपर लीक प्रकरण: हिसार में 5वां आरोपी फोटो स्टूडियो संचालक गिरफ्तार, यही करता था परीक्षार्थियों की फोटो एडिट

Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार

सार

  • हरियाणा लोक परीक्षा विधेयक 2021 के तहत प्रदेश में पहला केस दर्ज 
  • आरोपियों को 10 साल की कैद, परीक्षा से वंचित रखने की सजा का प्रावधान
  • आरोपी परीक्षार्थियों की फोटो को दूसरे युवक की फोटो से करता था मिक्सिंग 
विज्ञापन
फर्जी ढंग से परीक्षा पास करवाने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम) की भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थी से मिलते-जुलते चेहरे वाले व्यक्ति को परीक्षा में बैठाकर सरकारी नौकरी लगवाने वाले गिरोह का पांचवां आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रामफल उर्फ सोनू फोटो स्टूडियो की दुकान चलाता है। इस केस में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने हरियाणा लोक परीक्षा विधेयक 2021 के तहत प्रदेश का पहला केस दर्ज किया है। इस विधेयक के तहत आरोपियों को 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। सीआईए ने उकलाना में फोटो स्टूडियो की दुकान चलाने वाले रामफल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-करनाल: विश्व में पहली बार यूरिया के बाद किसानों को मिलेगी नैनो डीएपी, हरियाणा में 180 जगह चल रहा ट्रायल

फोटो धुंधली करने में माहिर है आरोपी
रामफल परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की फोटो को धुंधला करता था। दो अभ्यर्थियों की फोटो को मिक्सिंग करता था। इससे असली व नकली परीक्षार्थी को न पहचाना जा सकता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें असिस्टेंट लाइनमैन की परीक्षा को लेकर बिठमड़ा में रामफल के मकान में छापा मारा गया था। वहां से बिठमड़ा निवासी रामफल, जगदीश, राजेश व मदनपुरा निवासी रामनिवास को मौके पर ही दबोच लिया गया था। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम, पॉलिथीन में तीन लाख रुपये के नोट बरामद किए थे। 
विज्ञापन


पहले भी कर चुके हैं फर्जीवाड़ा
सीआईए टीम ने बताया कि यह सभी लोग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए ली जाने वाली परीक्षा में परीक्षार्थी के स्थान पर अन्य को बैठाकर धोखाधड़ी करते हैं। परीक्षार्थी के साथ सांठगांठ कर उससे मिलते-जुलते चेहरे के व्यक्ति की परीक्षार्थी के साथ फोटो एडिट कर असल के स्थान पर कोई फर्जी परीक्षार्थी बैठा देते हैं। इसकी एवज में परीक्षार्थी से भारी भरकम रकम वसूलते हैं। पहले भी कई सरकारी नौकरियों में ये ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चरखी दादरी में हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढों में पलटी, जीजा-साला की मौत, दो घायल

नए एक्ट के तहत पहला केस दर्ज 
प्रदेश सरकार ने हरियाणा पुलिस का पेपर लीक होने के बाद विधानसभा में नया कानून बनाया था। हरियाणा लोक परीक्षा विधेयक 2021 में पेपर लीक मामले से जुड़े लोगों पर नए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस एक्ट की धारा 8 व 4 लगाई गई है। इसमें आरोपियों को 10 साल की कैद का प्रावधान है। आरोपी दो साल तक किसी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता।

एएलएम परीक्षा प्रकरण में पांचवां आरोपी फोटो स्टूडियो संचालक रामफल उर्फ सोनू को पकड़ा गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। 
-विकास, पुलिस प्रवक्ता 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें