फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू: रात में महिला मित्र से मिलने नहीं दिया तो कार की टक्कर से गेट तोड़ छात्रावास में घुसा युवक

Tue, 16 Nov 2021 12:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। युवक ने उनके साथ हाथापाई भी की। युवक को पुलिस ने अदालत में पेश किया। युवक बठिंडा का रहने वाला है।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के नशे में धुत एक युवक रविवार रात अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के यूआईटी विभाग के छात्रावास में जबरन घुस गया। इस दौरान उसने छात्रावास के मुख्य द्वार को गाड़ी से जोरदार टक्कर मारी और अंदर लगे द्वार के शीशे को तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


सेक्टर-11 थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, रात के समय जबरन छात्रावास में घुसने, ड्यूटी में बाध पहुंचाने और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बठिंडा निवासी दिलप्रीत के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नशे में होने की पुष्टि के लिए पुलिस ने दिलप्रीत का मेडिकल भी करवाया है। 

सुरक्षाकर्मी विपिन कुमार (34) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को पीयू छात्रावास के 9 नंबर गेट पर रात 10 से सुबह 6 बजे तक उसकी ड्यूटी लगी थी। रात साढ़े 10 बजे एक युवक पैदल गेट की तरफ आया और बोला कि उसे अपनी महिला मित्र से मिलना है। रात का समय होने के कारण सुरक्षाकर्मी ने मना कर दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद युवक अपनी सफेद रंग की पंजाब नंबर की कार को तेज रफ्तार से लेकर आया और गेट में जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोहे का गेट टूट गया। फिर वह गाड़ी लेकर हॉस्टल के लॉन में पहुंच गया और गाड़ी से उतरकर छात्रावास के मुख्य दरवाजे का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया। शीशा टूटने ने उसे चोट भी आई। इतने में सुरक्षाकर्मी अक्षय भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान रोकने पर दिलप्रीत ने सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई भी की। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें ः हरियाणा: दिव्यांग कोटे के खाली पद भरने के लिए होगी विशेष भर्ती, ए से डी श्रेणी के पदों में मिलेगा 4 प्रतिशत आरक्षण
विज्ञापन


लड़की के खिलाफ जांच के लिए डीएसडब्ल्यू ने बनाई कमेटी
पीयू के डीन स्टूडेंट फेलवेयर (डीएसडब्ल्यू) ने इस मामले में जांच कमेटी बना दी है। कमेटी में डीएसडब्ल्यू महिला और पुरुष के साथ छात्रावास की वार्डन व अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। कमेटी मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी, उसके बाद ही लड़की के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार अभी लड़की के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें