फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन से ठगी करने के मामले में नोएडा पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना। ऑनलाइन शापिंग साइट अमेजन की फर्जी आईडी बनाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना नोएडा पुलिस ने गिरोह के तीन गुर्गों को काबू किया है। आरोपियों से छह मोबाइल, छह सिम, दो फर्जी आधार कार्ड और दो डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान उकलाना निवासी राजकुमार, अरविंद कुमार और सीताराम निवासी टोहाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन

पुुलिस निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि 19 मार्च को मेरठ निवासी सुरेंद्रपाल सिंह शिकायत में बताया था कि उनके पास गाजियाबाद और नोएडा क्षेत्र में अमेजन के रद्द उत्पादों की पिकअप एजेंसी है। कुछ लोग आईडी का दुरुपयोग कर अमेजन पर फर्जी आर्डर पिकअप दिखाकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। आरोपितों ने इसके माध्यम से कंपनी को लाखों का चूना लगाया।
वर्चुअल नंबर के माध्यम से ओटीपी लेकर बनाते थे फर्जी अकाउंट
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह वर्चुअल नंबर के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर अमेजन पर फर्जी नामों से अकाउंट बनाते थे। इसके बाद अकाउंट के माध्यम से अमेजन पर फर्जी आर्डर प्लेस करते थे। बाद में प्रोडक्ट को पसंद न आना बताकर आर्डर को रद्द कर देते थे। इसके बाद डिलिवरी कर्मी साथियों के साथ मिलकर उत्पाद बदलकर रिटर्न आर्डर पिकअप डन दिखाकर पैसा वापस अपने फर्जी खातों में ले लेते थे। इसके बाद प्राप्त किए गए उत्पाद को आरोपित कम दामों में बेचकर पैसा कमाते थे।
विज्ञापन

उकलाना में ऑनलाइन ठगी का मामला बहुत ज्यादा फैल चुका है। अभी तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 15 से 20 लोगों की गिरफ्तारी बाकी है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विनोद कुमार पांडेय, जांच अधिकारी, उत्तरप्रदेश पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें