फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: नामांकन भरने पहुंचीं नैना चौटाला का विरोध, किसानों ने मुर्दाबाद और जजपा नेताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए

Mon, 06 May 2024 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

विरोध कर रहे किसानों के सामने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला तथा लोकसभा प्रत्याशी नैना चौटाला ने जननायक जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।  
विज्ञापन
नारेबाजी करते किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में सोमवार को नामांकन करने पहुंची जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा हिसार के सदस्यों ने जजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनके सामने चुनावी रथ पर सवार पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला तथा लोकसभा प्रत्याशी नैना चौटाला ने जननायक जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। काफी देर किसान काले झंडे लहराकर विरोध जताते रहे और जजपा समर्थक नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन


किसानों को पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर एक स्थान पर रोका था। किसान अपने दायरे में ही झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताते रहे। जजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच एक दायरा बनाने का प्रयास किया लेकिन जजपा समर्थक लगातार आगे बढ़ते हुए किसानों की ओर जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला समर्थकों के साथ किसानों के बेरिकेड्स तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया। करीब 10 मिनट तक दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने डटे रहे। चुनावी रथ पर सवार पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रथ से ही जजपा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। उन्होंने मंच से संबोधित करने का प्रयास किया लेकिन शोर में उनकी आवाज नहीं पहुंच सकी। गाड़ी में सवार जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला ने पहले किसानों की ओर हाथ जोड़कर नमस्कार किया। इसके बाद जजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। कुछ देर बाद दुष्यंत चौटाला रथ से उतरकर अपनी माता की गाड़ी में आ गए। करीब दस मिनट तक दोनों पक्ष की ओर से जिंदाबाद- मुर्दाबाद होता रहा। इस दौरान पुलिस बेरिकडे्स के बीच में खड़े होकर जजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें