फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : पहली मेरिट सूची जारी, सर्वर डाउन, विद्यार्थी नहीं भर सके फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों की पहली मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी हो गई है। हालांकि इस बार मुख्यालय की ओर से जारी शेड्यूल से सूची दो दिन देरी से जारी हुई है। वहीं सर्वर डाउन होने से विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवा पाए। विद्यार्थियों ने कहा कि पोर्टल में आई दिक्कत के कारण आवेदन की त्रुटियों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

सर्वाधिक कोपा में 98 प्रतिशत व शेविंग टेक्नोलॉजी की 80 प्रतिशत की गई कट ऑफ लिस्ट
ठंडी सड़क समीप महिला आईटीआई में सर्वाधिक कोपा की 98 प्रतिशत तक कट ऑफ लिस्ट गई। जोकि 66.80 प्रतिशत तक रुकी। इसी प्रकार कुल 7 ट्रेड में पहली मेरिट में 256 सीटों में से 196 सीटें अलॉट हो गई। जबकि शेष 60 सीटें उपलब्ध है। जिन पर आगामी शेड्यूल के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एनसीवीटी ट्रेड में 39, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एससीवीटी ट्रेड में 15, ड्रेस मेकिंग ट्रेड में 28, कॉस्मेटोलॉजी में 37, फैशन डिजाइनिंग में 18, सरफेस ओरनामेनशेन टेक्नोलॉजी में 18, कंप्यूटर एडिड ट्रेड में 17 और शेविंग टेक्नोलॉजी में 24 सीटें भर चुकी है।
बरवाला स्थित आईटीआई में 259 सीटें उपलब्ध
बरवाला स्थित आईटीआई में कुल 21 ट्रेड की कुल 648 सीटों में से 389 भर चुकी है। जबकि 259 सीटें अभी उपलब्ध है। इनमें 280 लड़कें और 109 लड़कियां शामिल है। सर्वाधिक कोपा की 45 सीटें भरी है। जबकि इसकी कुल 48 सीटें उपलब्ध है। साथ ही इलेक्ट्रिशियन में कुल 40 में से 31 सीटें, वॉयर मैन में 20 सीटों में से 14 सीटें, एसएसए हिंदी में 48 में से 39, फिटर में कुल 20 सीटों में 12 सीटें, मेकेनिकल डीजल में कुल सीटों में 24 में से 14 सीटें, प्लंबर में 21, वेल्डर में 26, मेकेनिकल आरएंडएसी ट्रेड में 13 सीटें भरी जा चुकी है।
विज्ञापन

हमारे संस्थान में 60 सीटें उपलब्ध है। जबकि कुल 7 ट्रेड की 196 सीटें भरी जा चुकी है। फीस भरने का शेड्यूल जारी नहीं किया गया। - राजरानी, प्राचार्य, ठंडी सड़क समीप महिला आईटीआई, हिसार
विज्ञापन

कड़ी टक्कर है। हमारे संस्थान की कुल 21 ट्रेड की 259 सीटें उपलब्ध है। जबकि 389 सीटें भरी जा चुकी है। - सुनील कुमार, प्राचार्य, बरवाला स्थित आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें