फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सेक्टरों के 251 प्लॉटधारकों को 174 करोड़ की बकाया राशि जमा कराने के लिए थमाए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शहर के पांच सेक्टरों में 174 करोड़ रुपये से ज्यादा के नोटिस थमाए हैं। यह नोटिस प्लॉटधारकों को बकाया राशि (ब्याज सहित) जमा कराने के लिए दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार कई प्लॉटधारकों को 17(1) व 17(2) के चेतावनी नोटिस भेजे गए हैं। इसके तहत प्लॉटधारकों को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। अगर फिर भी प्लॉटधारक बकाया राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो उन्हें 17(3) व 17(4) के नोटिस भेजे जाएंगे। मगर इसके बाद बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई तो प्लॉट जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इन सेक्टरों की इतनी राशि बकाया
सेक्टर प्लॉट की संख्या राशि
13पी 70 156.00 करोड़ रुपये
14 35 1.89 करोड़ रुपये
1/4 35 0.52 लाख रुपये
3 65 12.92 करोड़ रुपये
5 46 2.96 करोड़ रुपये
ज्यादा बकाया राशि दिखाने के यह है कारण
विभाग की तरफ से सेक्टर 13पी की सबसे ज्यादा बकाया राशि करीब 156 करोड़ रुपये दिखाई गई है। अधिकारियों की मानें तो प्लॉटधारकों को प्लॉट पर निर्माण करने के बाद विभाग से पूर्णता प्रमाण पत्र (कंप्लीशन सर्टिफिकेट) लेना होता है। अगर कोई प्लॉटधारक यह प्रमाण पत्र नहीं लेता है तो विभाग उसे प्लॉट को खाली मानता है तो उस पर एक्सटेंशन फीस लेता है। इस सेक्टर में भी ऐसी ही स्थिति पैदा हुई होगी। इस स्थिति में अगर प्लॉटधारक मकान के कंप्लीशन को लेकर सबूत पेश कर देता है तो कंप्लीशन के बाद लगाई गई एक्सटेंशन फीस शून्य कर दी जाएगी।
शहर के महंगे सेक्टरों में शुमार हैं ये सेक्टर
विभाग की तरफ से जिन सेक्टरों को बकाया राशि जमा करवाने के नोटिस भिजवाए गए हैं, ये सेक्टर शहर के महंगे सेक्टरों में शामिल हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों विभाग की तरफ करवाई गई प्लॉट की ऑनलाइन बोली में सेक्टर 14 में प्लॉट कलेक्टर रेट से ढाई गुना ज्यादा बोली लगी थी। वहीं सेक्टर 1-4 व 3-5 के प्लॉट को लेकर भी खरीदारों में काफी रुझान देखने को मिला था। सेक्टर 1-4 में कुल प्लॉट की संख्या 1950, सेक्टर 3-5 में 1450, सेक्टर 13 में 1680 व सेक्टर 14 में 2400 प्लॉट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें