फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश कॉलोनी में महिला लॉटरी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करके परिवार सहित फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीश कॉलोनी में महिला लॉटरी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करके परिवार सहित फरार
विज्ञापन

हांसी (हिसार)। जगदीश कालोनी निवासी एक महिला ने लॉटरी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। कालोनीवासी अनाज मंडी पुलिस चौकी पहुंचे। ठगी की सूचना मिलते ही विधायक विनोद भयाना भी अनाज मंडी चौकी पहुंचे। लोग विधायक के साथ अब इस मामले को लेकर मंगलवार को एसपी से मिलेंगे।
जगदीश नगर कालोनी निवासियों ने विधायक को बताया कि कालोनी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती थी और आसपास के लोगों से पैसा एकत्रित कर लॉटरी का काम करती थी। जिसके चलते उसने लोगों की करोड़ों रुपये की लॉटरी डाल रखी थी। लोगों ने रोते हुए बताया कि किसी ने अपनी बेटी की शादी के लिए उसके पास लॉटरी डाल रखी थी तो किसी ने अपने बेटे की पढ़ाई के लिए। लोगों ने मकान बनाने के लिए लॉटरी डाल कर रुपये जमा करवाएं हुए थे। महिला ने घरों में काम करने वाली महिलाओं व मंदिरों में पूजा पाठ करने वाले पुजारियों को भी नहीं बक्शा है। उक्त महिला ने लोगों से उधार पर भी एक भारी भरकम रकम ले रखी है। एक अनुमान के अनुसार वह करीब सात से आठ करोड़ रुपये की चपत लगा कर फरार हो गई है। ठगी के शिकार हुए लोगों को विधायक ने आश्वासन दिलाया है कि वह इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात करेंगे तथा जल्दी से जल्दी उक्त महिला को पकड़वाया जाएगा। गौरतलब है कि लोगों ने उक्त महिला के परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रखी है, जिस पर उन्होंने लाखों रुपये ईनाम देने की भी बात कही है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रमेश मदान, आशु, ज्योति, राजेंद्र परूथी, सुरेंद्र खन्ना, सुग्रीव झाम, राजेश सोनी, उमेश शर्मा, सविता शर्मा, रीतू शर्मा, राजरानी तागड़ा, संजू, सविता, शकुंतला, सुनीता, सुमन, शीला, मूर्ति मौजूद थे।
विज्ञापन

महिला के खिलाफ होगी कार्रवाई
जैसे ही मुझे सूचना मिली कि जगदीश कालोनी की एक महिला कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करके फरार हो गई है। तुरंत ही अनाज मंडी पुलिस चौकी पहुंचा और लोगों की बात सुनी। उन्होंने लोगों को जल्दी ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना, हांसी
आज मिलेंगे एसपी से
अनाज मंडी पुलिस चौकी में जगदीश कालोनी से काफी संख्या में महिला व पुरुष व विधायक विनोद भयाना भी पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि एक महिला जो लॉटरी का काम करती है। वह करोड़ों रुपये की राशि लेकर फरार हो गई है। यह मामला बड़ा है इसको लेकर अभी कोई शिकायत नहीं आई है। कालोनी वासी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत देने की बात कह रहे हैं। सुमेर सिंह, इंचार्ज अनाज मंडी चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें