फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी ने प्लॉट की दो बोलियों से कमाए 100 करोड़ से ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। पिछले दो माह से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) पर धन वर्षा हो रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्लॉटों की दो बोलियों से विभाग को 110 करोड़ से ज्यादा की आमदनी हो चुकी है। सेक्टरों के प्रति लोगों के इस बढ़ते रुझान को देखते हुए विभाग 2 सितंबर को तीसर ऑनलाइन बोली करवा रहा है। बोली में शहर के विभिन्न सेक्टरों के रिहायशी और व्यावसायिक 100 से ज्यादा प्लॉट रहेंगे।
बता दें कि विभाग ने इस वित्तीय वर्ष की पहली बोली एक जुलाई को करवाई थी। इस बोली में विभाग को काफी अच्छा रुझान मिला। इसे देेखते हुए विभाग ने अगले ही माह 5 अगस्त को दूसरी बोली करवाई, जिसमें भी बोलीदाताओं ने दिल खोलकर प्लॉट की बोली लगाई। विभाग प्रॉपर्टी मार्केट में आए इस उछाल को भुनाना चाहता है।
विज्ञापन

पहली बोली से खाते में आए करीब 70 करोड़
35 प्लॉट की पहली ऑनलाइन बोली में पुरानी कचहरी, सेक्टर 16-17, 1-4, 9-11, 14 व 33 के रिहायशी व व्यावसायिक प्लॉट थे। इन प्लॉट की बोली से विभाग के खाते में करीब 70 करोड़ रुपये आए। इस बोली में रिहायशी प्लॉट की बात करें तो 500 गज का प्लॉट सेक्टर 14 में कलेक्टर रेट से तीन गुना व सेक्टर 33 में चार गुना महंगा बिका। वहीं व्यावसायिक प्लॉट में पुरानी कचहरी में एससीओ की बोली 3.61 करोड़ रुपये लगाई थी, जबकि इसका तय रेट करीब 1.24 करोड़ रुपये था।
दूसरी बोली में 40 करोड़ से ज्यादा की हुई धनवर्षा
दूसरी बोली में शहर के विभिन्न सेक्टरों के 20 रिहायशी व 15 व्यावसायिक प्लॉट थे। इन प्लॉट की बिक्री से विभाग को 40 करोड़ से ज्यादा की आय हुई, जिसमें रिहायशी प्लॉट से करीब 26 करोड़ व व्यावसायिक प्लॉट से करीब 18 करोड़ की आय हुई। रिहायशी प्लॉट पर नजर डालें तो सेक्टर में 10 मरले का प्लॉट 1.04 करोड़ में बिका, जिसका बेस प्राइज 55 लाख रुपये था। वहीं सेक्टर 9-11 में 14 मरले का प्लॉट की बोली 1.27 करोड़ रुपये लगी, जिसका बेस प्राइज करीब 85 लाख रुपये था। व्यावसायिक प्लॉट की श्रेणी में पुरानी कचहरी स्थित एक एससीओ की बोली 3.52 करोड़ रुपये लगी।
विज्ञापन

अब 120 से ज्यादा प्लॉट की होगी बोली
अब 2 सितंबर को होने वाली ऑनलाइन बोली में करीब 129 प्लॉट बेचे जाएंगे, जिनमें 105 प्लॉट रिहायशी व 24 प्लॉट व्यावसायिक हैं। इनमें जब्त किए गए, सरेंडर किए गए और पहली बार बेचे जाने वाले प्लॉट भी हैं। रिहायशी प्लॉट सेक्टर 1-4, 3-5, 9-11, 33, 14 व 14 पार्ट टू के शामिल हैं। वहीं व्यावसायिक प्लॉट सेक्टर 13 पी, 16-17, पुुरानी कचहरी व व्यावसायिक अर्बन एस्टेट वन के शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें