हिसार। महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया है। इस टीम में जिले की हॉकी खिलाड़ी उदिता व शर्मिला को भी शामिल किया गया है। अब ये दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में अपनी स्टिक का जादू दिखाएंगी। वहीं सिरसा जिले की जोधका गांव निवासी सविता पूनिया को टीम की कप्तान चुना गया है। इससे पहले तीनों खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिंक में देश का प्रतिनिधित्व किया था।
बता दें कि उदिता व सविता पूनिया ने अपने करिअर की शुरुआत एचएयू स्थित साई सेंटर से की थी। वहीं कैमरी गांव की शर्मिला ने अपने गांव में ही कोच राजेंद्र सिहाग व प्रवीना सिहाग से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। ब्यूरो