फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू ने कृषि में आधुनिक तकनीकों के लिए किया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) ने आधुनिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनी धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के साथ समझौता किया है। समझौते के तहत कंपनी के विशेषज्ञ व एचएयू के वैज्ञानिक व विद्यार्थी मिलकर किसानों को भारतीय कृषि भूमि में नवीनतम तकनीकों के प्रयोग की जानकारी देगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि कंपनी व विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों व किसानों को कृषि की व्यावसायिक व उन्नत तकनीकों के बारे में प्रशिक्षण देंगे और इस दौरान आने वाले खर्च में कंपनी आर्थिक सहायता करेगी। इसके अलावा विस्तार गतिविधियों के लिए किसान आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक व कंपनी के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इससे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग से फसलों के उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कंपनी विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों को मेरिट आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान करेगी, जिसमें तीन स्नातकोत्तर व तीन पीएचडी के विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से अनुसंधान निदेशक डॉ. एसके सहरावत, मानव संसाधन निदेशालय के निदेशक डॉ. एमएस सिद्धपुरिया, डॉ. अजीत सिंह तोमर, डॉ. डीवी सिंह ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें