फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजवि में क्लर्क लगने का नकली नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुजवि में क्लर्क लगने के लिए नकली नियुक्ति पत्र लेकर एक युवती गुजवि पहुंच गई। मामले के संबंध में मुख्य सुरक्षा अधिकारी मोहित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि गांव सरसाना निवासी रेनू क्लर्क के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने के लिए उनके पास आई। उसके पास जो नियुक्ति पत्र था वह नकली था। मुख्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि गुजवि की तरफ से कोई भर्ती नहीं निकाली गई थी। उनका कहना है कि युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कप्तान सिंह ने बताया कि रेनू से पूछताछ की गई है। पूछताछ में रेनू ने बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। रेनू ने बताया कि उसे भी ये नियुक्ति पत्र किसी ने मुलाकात कर दिया था। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। युवती को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें