उड़ीसा के साथ मैच खेलती हरियाणा की टीम। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। लखनऊ में चल रही लड़कियों की राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी हरियाणा टीम का बेहतर प्रदर्शन रहा। वीरवार को उड़ीसा के साथ हुए मैच में हरियाणा ने जीत हासिल की। हरियाणा ने उड़ीसा को 18-6 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज हरियाणा और तेलंगाना के बीच टक्कर होगी। वहीं हरियाणा टीम में शामिल हिसार की प्रिया को बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया।
हैंडबाल कोच अनूप कस्वां ने बताया कि वीरवार को हुए मैच में हरियाणा टीम में शामिल प्रिया ने तीन, प्रियंका ने तीन, मोनिका ने तीन, मीनू ने दो गोल किए। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल किए। उल्लेखनीय है कि लखनऊ में जारी लड़कियों की नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में हिसार जिले की सात खिलाड़ी दमखम दिखा रही हैं। इससे पहले भी इन बेटियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए हैं।