फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Sun, 24 Mar 2024 05:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बास, हिसार (हरियाणा)

सार

बास थाने के सब इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि गांव मुंडाल के पास एक कार खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। जिस समय उनको सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि दो व्यक्तियों की मौत हो गई व एक घायल हों गया जिसको हिसार रेफर कर दिया। अभी परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के बास क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार अचानक खाई में गिर गई, जिस कारण तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार गांव मुंढाल के पास अचानक कार खाई में गिर गई। तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जहां पर संदीप गांव भैणी महाराज पुर निवासी संदीप व पलवल निवासी अनील को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही गांव भैणी महाराज निवासी तेसी को गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। तेसी को हिसार ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। जहां पर परिवार में मातम छा गया।

मृतक के शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें