फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला-पुरुष दोनों वर्गों में जींद चैपियन, हिसार बना उप विजेता

विज्ञापन
पुरुष वर्ग में विजेता जींद की टीम के खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
महाबीर स्टेडियम में हुई सीनियर हरियाणा राज्य हैंडबाल चैंपियनशिप में महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों में जींद की टीमें विजेता बनीं। हिसार की टीमें उपविजेता बनीं।
विज्ञापन

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में जींद की टीम ने पूरे मैच में दमदार स्थिति बनाए रखी और 31-17 से जीत हासिल कर चैंपियन बनी। तीसरे स्थान के लिए कैथल और भिवानी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें कैथल को 17-15 से जीत मिली। महिला वर्ग में तमन्ना को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और जींद की खिलाड़ी रिंपी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला।
वहीं लड़कों के वर्ग में जींद की टीम ने हिसार को 29-25 से हराया। इस वर्ग में तीसरे स्थान के लिए झज्जर और कैथल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। शुरू से ही दोनों टीमें स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष करती रहीं। अंतत: झज्जर ने एक अंक अंक की बढ़त हासिल करते हुए 29-28 से मैच अपने नाम कर लिया। लड़कों के वर्ग में जींद के मनदीप को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कर्मजीत को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।
विज्ञापन

आगे बढ़ने के लिए एक कदम पीछे खींचना पड़े तो खींचना चाहिए : प्रदीप डागर
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सिरसा के उपायुक्त आईएएस प्रदीप डागर ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। आगे बढ़ने के लिए एक कदम पीछे भी खींचना पड़े तो खींचना चाहिए। ऐसा करने से हम छोटे नहीं होते, बल्कि आगे ही बढ़ते हैं। समारोह की अध्यक्षता ओम यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. पुनीत गोयल व विशिष्ट अतिथि डॉ. कुसुम प्रिंसिपल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार, डॉ. जुगमिंदर सिंह श्योकंद हरियाणा हैंडबॉल वेल्फेयर एसोसिएशन रहे। मंच संचालन डीपीई कुलदीप नैन ने किया। जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव एवं जिला कोच अनूप कस्वां ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रेस सचिव महाबीर पूनिया ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
ये रहे उपस्थित : इस दौरान जिला हैंडबाल संघ के सीईओ आरएस मलिक, पूर्व साई हैंडबाल कोच आरएस चहल, संघ के प्रधान सतपाल ढांडा, जिला खेल कार्यालय के सभी प्रशिक्षक, सुखविंदर सिरसा, फिजिकल लेक्चरर संजीव आर्य रमेश सिहाग, जोगिंदर पंघाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अविन खटकड़, राजेंद्र सिहाग, प्रवीणा सिहाग, योगेश शर्मा, राजेंद्र बूरा, पूजा कसवां, हरदीप कसवां, मनोज, दीपक पंवार, कृष्ण पूनिया, संदीप सिंधू, रामनिवास, राजकुमार, जसराम, कृष्ण शर्मा, जसबीर, सुरेश, विष्णु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें