फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास दिलवाने के नाम पर महिला से की सवा करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 16-17 की रहने वाली महिला श्वेता धारीवाल से अर्बन एस्टेट टू में मकान दिलाने के नाम पर एक दंपती ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर सवा करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऊषा बंसल, रामफल बंसल और बलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में श्वेता धारीवाल ने बताया कि वर्ष 2020 में ऊषा बंसल, उनके पति रामफल बंसल और बलबीर ने मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि अर्बन एस्टेट टू में एक मकान बिकाऊ है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 84 लाख रुपये है। बातचीत के बाद सौदा तय हो गया और पांच दिसंबर 2020 को 85 हजार रुपये बयाना दे दिया। उस समय तय हुआ कि 30 मार्च 2021 तक रजिस्ट्री करवा दी जाएगी ताकि बैंक से लोन मिल जाए। उसके बाद वे आज नहीं कल हो जाएगी ऐसा करते करते समय निकालते रहे और रुपये लेते रहे। आरोपियों ने 1 करोड़ 25 लाख रुपये लेने के बाद भी रजिस्ट्री नाम नहीं करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें