फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने दिया अभय सिंह चौटाला को समर्थन

विज्ञापन
इनेलों प्रत्याशी अभय चौटाला व पूर्व सांसद अशोक तंवर पत्रकारों से रूबरू होते हुए। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को पूर्व सांसद और अपना भारत मोर्चा के संस्थापक डॉ. अशोक तंवर ने इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला को समर्थन देने की घोषणा कर दी। सिरसा निवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह घोषणा की। इस दौरान इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला भी उपस्थित रहे। उन्होंने उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

अशोक तंवर ने कहा कि किसानों के सम्मान के लिए विधानसभा से इस्तीफा देने वाले इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार साहस दिखाया है, उससे प्रभावित होकर अपना भारत मोर्चा ने उन्हें समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी इस बार हार की हैट्रिक लगाएंगे। कांग्रेस आज कहीं भी अपना विपक्ष का रोल नहीं निभा पा रही, ऐसे में यह तय है कि देश प्रदेश में नया विकल्प ही विपक्ष बनेगा।
अभय सिंह बोले- लूटने के लिए सरकार कर रही काम
इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा ने पिछले सात सालों में केवल इसी बात पर फोकस किया है कि किस प्रकार आम आदमी, गरीब, किसान, मजदूर को लूटा जाए और इसके लिए ऐसी नीतियां बनाकर उन पर काम किया जा रहा है। किसान व किसानी को पूरी तरह से बर्बाद करने के उद्देश्य से ही तीनों कृषि कानून बनाकर उन्हें लागू करने का षड्यंत्र रचा मगर किसानों की एकजुटता व भाईचारे के सामने सरकार के सारे षड्यंत्र फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें