फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग देगा 4.55 लाख पौधे, पिछले साल के मुकाबले 1.75 लाख कम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पहली बारिश के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग स्कूलों, पंचायतों, आमजन और किसानों को पौधे देगा। इसको लेकर वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मगर पिछले साल के मुकाबले इस बार विभाग पौधे देने में कटौती कर रहा है। विभाग की ओर से इस बार कुल 4.55 लाख पौधे दिए जाएंगे। जबकि पिछले साल 6.30 लाख पौधे दिए गए थे। पिछले साल के मुकाबले इस बार 1 लाख 75 हजार पौधे कम मिलेंगे।
विज्ञापन

अब जल्द ही वन विभाग की ओर से स्कूलों में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा, ताकि बच्चों की संख्या के अनुसार पौधे दिए जा सके। वहीं वन विभाग की ओर से वेरिफाई करने के बाद ही स्कूली बच्चों के लिए पौधे दिए जाएंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को एक पौधा देने का प्रावधान है। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पौधे मिलेंगे। वन विभाग की ओर से छायादार, फूलदार, सजावटी, औषधि के पौधे दिए जाएंगे।
विभाग के पास खुद की 10 नर्सरी
वन विभाग के पास हिसार जिले में पौधों की 10 नर्सरी हैं। बीड़, हिसार मेजर, हांसी, संदलाना, पाली, कालवास, सातरोड़, आदमपुर, कालीरावण और दौलतपुर में पौधों की नर्सरी हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस साल का बजट आया नहीं है। मई या फिर जून में बजट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जानिए.... इस बार कितने मिलेंगे पौधे
- इस बार स्कूलों को मिलेंगे 1 लाख 15 हजार पौधे
पिछले साल मिले थे 1 लाख 30 हजार पौधे
- इस बार किसानों, पंचायतों को मिलेंगे 1 लाख 40 हजार पौधे
- पिछले साल मिले थे करीब 3 लाख पौधे
- इस बार आमजन को मिलेंगे 2 लाख पौधे
- पिछले साल भी विभाग ने 2 लाख पौधे बांटे थे
हर बार सरकार की ओर से ही फाइनल किया जाता है कि कितने पौधे देने हैं। पहली बारिश के बाद विभाग की ओर से पौधे देने शुरू कर दिए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी में लगे हैं। - पवन ग्रोवर, डीएफओ, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें