फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: चलती कार के इंजन में लगी आग, घर से ड्यूटी पर जा रहा था फौजी, कूदकर बचाई जान

Tue, 18 Jun 2024 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बास/हिसार (हरियाणा)

सार

आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात गांव उगालन निवासी अजीत फौजी ने बताया कि वह घर से हिसार कैंट पर ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। बास में पहुंचकर अनाज मंडी के सामने स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए रुका तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसे बताया कि कार के इंजन में आग लगी हुई है।
विज्ञापन
कार के इंजन में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बास अनाज मंडी के पास मंगलवार को चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना बास दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आधी से ज्यादा कार जल चुकी थी। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार चालक ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई है। 
विज्ञापन

आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात गांव उगालन निवासी अजीत फौजी ने बताया कि वह घर से हिसार कैंट पर ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। बास में पहुंचकर अनाज मंडी के सामने स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए रुका तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसे बताया कि कार के इंजन में आग लगी हुई है। आग देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कार चालक अजीत फौजी को कहा कि कार के अगले हिस्से में आग लगी हुई है, जल्दी से गाड़ी को बाहर निकालो। उसके बाद उन्होंने कार को पेट्रोल पंप से निकालकर भिवानी चंडीगढ़ रोड़ पर खड़ा कर दिया। कार धू धू कर जलने लगी। अजीत फौजी ने आर्मी का आईकार्ड कार से निकाला और फिर जलती कार को वहीं पर छोड़कर तुरंत बस पकड़ कर ड्यूटी के लिए चले गए। 

उन्होंने कहा कि उनके लिए कार से ज्यादा जरूरी उनकी ड्यूटी है। आग की सूचना बास पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन इस दौरान वहां से गुजर रही जेसीबी मशीन ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन इंजन में लगी आग नहीं बुझी। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी में आकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें