फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन के मामले में महिला के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव कोथ कलां में रुपये के लेनदेन के मामले में ससुर और बहू से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोथ कलां निवासी काफी ने बताया कि उसके पति राममेहर का गांव के ही कर्मबीर के साथ तीन-चार सालों से पैसों का लेनदेन था। उसके पति ने कर्मबीर से एक लाख 38 हजार रुपये लिए थे और उसमें से एक लाख 30 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन कर्मवीर ने गलत तरीके से ब्याज लगाकर साढ़े तीन लाख रुपये उनकी तरफ निकाल दिए। अब कर्मबीर उनका ट्रैक्टर ले जाने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि 31 जनवरी की शाम करीब 7 बजे कर्मबीर की मां भरपाई उनके घर पर आई और उसके व उसके ससुर सुरता के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगी। वहीं उसके ससुर पर छेड़छाड़ के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी। उनके डर से उसका पति घर भी नहीं आ रहा है। पुलिस ने कर्मबीर और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें