फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 8 बजे खाद स्टॉक देख किसानों का हंगामा, मौके पर पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रात 8 बजे खाद स्टॉक देख किसानों का हंगामा, मौके पर पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन

हांसी (हिसार)। अनाज मंडी के पास एक खाद सेंटर पर डीएपी खाद का स्टॉक देखकर देर शाम को किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने ब्लैक में डीएपी खाद के कट्टे बेचने का आरोप लगाए। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। स्टॉक रजिस्टर जांचा तो सब ठीक मिला। अधिकारियों ने रिकॉर्ड सही होने की सूचना दी तो किसान वापस लौटे।
विज्ञापन

अनाज मंडी के समीप एक खाद बीज बिक्री सेंटर पर रात 8 बजे किसान एकत्रित हो गए। दशरथ मलिक, कुलदीप खरड़ अन्य किसान नेता यहां पहुंचे। किसानों का कहना था कि यहां से डीएपी खाद के कट्टों से लदी गाड़ी को अंधेरे में निकाला गया है। सेंटर पर काफी संख्या में डीएपी खाद का स्टॉक पड़ा है। किसान डीएपी न मिलने से परेशान हो रहे हैं। किसानों ने डीएपी खाद ब्लैक में बेचे जाने के आरोप लगाए। सूचना मिलने पर एसएचओ विकास कुमार व अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सुमेर सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। कुछ देर बाद एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत भी पहुंचे। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर चेक किया और स्टॉक का मिलान किया। अधिकारियों ने बताया कि रिकॉर्ड सही पाया गया। सेंटर संचालक मनीष ने बताया कि 22 अक्तूबर को 1640 कट्टे आए थे। जिसमें से अब 262 कट्टे का स्टॉक बचा हुआ है। प्रत्येक कट्टे का रिकॉर्ड उनके पास है। किसानों की डिटेल भी है। जांच के बाद किसान संतुष्ट होकर से लौट गए। एसडीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को हर खाद बीज सेंटर पर कर्मचारी को तैनात कर उनकी उपस्थिति में खाद बेचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सेंटर के बाहर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें