फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस का बठिंडा तक विस्तार, 14 को सासंद सुनीता दुग्गल सिरसा से दिखाएगी हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। गोरखधाम एक्सप्रेस का बठिंडा तक विस्तार हो चुका है। सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल 14 जुलाई को दोपहर तीन बजे हरी झंडी दिखाएगी। 15 जुलाई से नियमित ट्रेन बठिंडा तक जाएगी और बठिंडा से वापस हिसार, नई दिल्ली होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस रोजाना गोरखपुर से चलकर नई दिल्ली होते हुए हिसार सुबह 10 बजे पहुंचती है। इसके बाद शाम 5 बजे हिसार से गोरखपुर के लिए रवाना होती है। कई घंटे तक यह ट्रेन हिसार स्टेशन पर ही खड़ी रहती है। इस ट्रेन का हिसार में कोई फायदा नहीं हो रहा था। यात्री कई बार रेलवे अधिकारियों के अलावा हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह, सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल से मिले और ट्रेन का बठिंडा तक विस्तार करने की मांग उठाई थी। अब इस ट्रेन का बठिंडा तक विस्तार किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि हिसार से भी रोजाना काफी यात्री सिरसा और बठिंडा जाते हैं। ऐसे में हिसार के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। गोरखधाम एक्सप्रेस इलेक्ट्रिक इंजन के साथ चलती है। इस ट्रेन का छोटे स्टेशनों पर ठहराव नहीं होता है।
गोरखधाम एक्सप्रेस का बठिंडा तक विस्तार किया जा चुका है। हमारी ओर से तैयारी पूरी है। इस ट्रेन का विस्तार होने पर यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। - राजीव कुमार श्रीवास्तव, डीआरएम, बीकानेर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की लंबे समय से मांग आ रही थी। गोरखधाम एक्सप्रेस को सिरसा से 14 जुलाई को हरी झंडी दिखाई जाएगी। - सुनीता दुग्गल, सांसद, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें