फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ग्रामीणों ने हांसी-बरवाला मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
गांव में जाम लगा सड़क के बीच में बैठे ग्रामीण। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। खेदड़ में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार सुबह गांव मसूदपुर के ग्रामीणों ने हांसी-बरवाला मार्ग पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
विज्ञापन

खेदड़ गांव के किसान थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली कोयले की राख गोशाला को देने की मांग को लेकर पिछले काफी समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को किसान थर्मल प्लांट की रेलवे लाइन पर बैठने के लिए जा रहे थे। उन्हें रोकने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में टकराव हो गया। इस दौरान एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिस कर्मचारियों समेत 12 घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें