फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाएं सिर पर, अब तक तक प्रैक्टिकल का कोई शेड्यूल जारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के परीक्षा का शेड्यूल तो जारी कर दिया है, लेकिन अभी तक 10वीं व 12वीं कक्षा की प्रेक्टिकल का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हैं। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में है कि वे प्रेक्टिकल कब बनाएं व कैसे बनाएं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं कि पहली कक्षा से लेकर चौथी कक्षा तक की परीक्षाएं एफएलएन की लर्निंग आउटकम एवं कक्षावार स्किल पासबुक के आधार पर ही ली जाएंगी। पहली से चौथी कक्षा तक की परीक्षा स्कूल स्तर पर ही ली जाएगी। 5वीं से 12वीं कक्षा तक परीक्षाएं एससीईआरटी के दिशा निर्देशानुसार की जाएगी। 5वीं से 12 कक्षा की डेटशीट अभी तक जारी नहीं की गई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम ने बताया कि विद्यार्थियों का सिलेबस लगभग पूरा हो चुका है। परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए भी शिक्षा विभाग अपनी तैयारियों में जुटा है। ज्यादा फोकस 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं पर होगा। परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
ये है परीक्षाओं का शेड्यूल -
पहली से चौथी कक्षा 7 से 10 मार्च
5वीं से 8वीं कक्षा 15 से 27 मार्च
9वीं व 11वीं कक्षा 16 व 17 मार्च
10वीं व 12वीं 21, 22 मार्च, संभावित
इतने नंबर का आएगा पेपर
6 से 12वीं कक्षा का प्रत्येक पेपर 80 नंबर का होगा। जिनमें 40 प्रश्न वैकल्पिक होंगे। एक प्रश्न का एक अंक होगा। बाकी 40 अंक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रहेंगे। ये प्रश्न 2 से लेकर 10 अंक तक के होंगे। वहीं, 20 अंक असेस्टमेंट टेस्ट के होंगे।
विज्ञापन

1 अप्रैल से अगला सत्र शुरु होगा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय का शेड्यूल है कि सत्र 2021-22 की पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक आयोजित कर ली जाएं। इसके साथ ही 5वीं से 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी 31 मार्च तक घोषित कर दिया जाए। इसके बाद 1 अप्रैल 2022 को सत्र 2022-23 शुरू किया जाए।
वर्जन
हरियाणा शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार पहली से चौथी कक्षा की परीक्षाएं 7 से 10 मार्च के बीच होंगी। 5वीं से 8वीं की परीक्षाएं 15 से 27 मार्च तक होंगी। पहली से चौथी की परीक्षाएं स्कूल द्वारा पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। 5 से 8वीं तक की परीक्षा एससीईआरटी द्वारा मुद्रित किए गए पेपरों के अनुसार ही होगी।
विज्ञापन

धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें