नारनौंद। कस्बे के एक युवक को सितंबर 2017 में बिजली चोरी के एक मामले में जुर्माना न भरने की एवज में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कस्बे के जींद रोड वेल्डिंग दुकान के संचालक सुमित की दुकान पर 22 सितम्बर 2017 को बिजली की चोरी लेकर बिजली निगम ने छापा मारा था। छापे के दौरान सुमित की दुकान पर बिजली की चोरी पकड़ी थी। टीम ने उसके लोड के हिसाब से 3 लाख 7 हजार 641 रुपये जुर्माना लगाया था, जो उसने नहीं भरा। विभाग ने इसे लेकर इरिगेशन एंड पावर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। मंगलवार को एसआई जगदीप, एसआई सत्यवान व सिपाही सूंदर लाल ने सुमित को हिसार बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। संवाद