हिसार। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हिसार के उमरा व मय्यड़ गांव में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा विमोचित सुनील जागलान पुस्तक लाडो राइट्स बांटी गई। यह पुस्तक महिला अधिकारों पर आधारित है। सुनील जागलान ने सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन द्वारा उमरा गांव में बनाई गई टीम लाडो से बातचीत कर पता चला कि लड़कियों को यहां पर मुस्कुराहट से उनके अधिकारों का भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने मय्यड़ व उमरा की 100 महिलाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस बेटी नंदिनी के जन्मदिन पर लाडो राइट्स पुस्तक बांटकर कर मनाया। इस दौरान 75 वर्षीय उमरा गांव की संतरों ने कहा कि हमें तो पता ही नहीं चला जिंदगी ऐसे ही बीत गई, मुझे भी यह पुस्तक दो ताकि पता तो चले अधिकारों का। अब मैं भी पढ़ाई (अक्षर ज्ञान) करूंगी।
जागलान ने बताया कि महिला अधिकारों का महिलाओं का आज तक ज्ञान न होना उनके शोषण होने का सबसे बड़ा कारण रहा है। मय्यड़ व उमरा गांव में लाडो राइट्स ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें सुनील जागलान ने बताया कि महिलाओं को सती प्रथा, जौहर जैसी कुप्रथाएं से गुजरना पड़ा है। अब वह बुराइयां तो समाप्त हो गई लेकिन महिलाओं के शोषण करने के नए तरीके ईजाद हो चुके हैं। महिलाओ को इन्हें समाप्त करने के लिए स्वयं जागरूक होना पड़ेगा। मय्यड गांव की संतोष ने कहा कि सुनील जागलान महिलाओं को अधिकार दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। अब लाडो राइट्स इसमें भूमिका निभाएगी। एमएससी की छात्रा रिंकू ने कहा कि बालिका दिवस पर हमें नई जागृति मिली है। लाडो राइट्स महिलाओ के लिए संजीवनी है।
आज बेटियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं : डॉ. कविता
हिसार। आर्मी पब्लिक स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. कविता जाखड़ ने कहा कि आज की बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने खेल, राजनीति व उद्योग के क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। संवाद
पीपीपी प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम
हिसार। महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज भिवानी रोहिल्ला के वुमन सेल की तरफ से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन पावर प्वांइट प्रजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय चेयरमैन भारत भूषण प्रधान, डायरेक्टर डॉ. नीलम प्रभा व प्राचार्या डॉ. शमीम शर्मा ने छात्राओं को अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करके अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबू प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सना द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति शर्मा तृतीय रही। संवाद