हिसार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौधरीवास गांव का रहने वाला अजय करीब एक महीने से घी की दुकान पर काम कर रहा था। रात को दुकान के अंदर ही होता था। सुबह जब उपभोक्ता सामान लेने के लिए आए तो दुकान अंदर से बंद थी। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी शटर खुला नहीं तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी।
हिसार शहर की नई अनाज मंडी के गेट नंबर 1 के सामने घी की दुकान में काम करने वाले करीब 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगा लिया। सुबह दुकान के अंदर उसका शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। मरने वाला युवक अजय चौधरीवास गांव का रहने वाला रहा। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौधरीवास गांव का रहने वाला अजय करीब एक महीने से घी की दुकान पर काम कर रहा था। रात को दुकान के अंदर ही होता था। सुबह जब उपभोक्ता सामान लेने के लिए आए तो दुकान अंदर से बंद थी। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी शटर खुला नहीं तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस और दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कटर के जरिये तालों को काटा। उसके बाद अंदर जाकर देखा अजय का शव रसी के जरिए लटक रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।