फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: बटर मिल्क सेंटर पर सीएम फ्लाइंग व खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, कई हजार लीटर दूध, क्रीम व घी बरामद

Wed, 07 Jun 2023 02:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ.भंवर सिंह ने बताया कि सीएम फ़्लाइंग एवं जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में टीम द्वारा बटर मिल्क सेंटर पर छापेमारी की गई है। यहां पर 5000 लीटर दूध, 300 लीटर क्रीम व 25 किलो घी बरामद हुआ है, जिनमें से 4 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोहाना के भूना रोड स्थित बटर मिल्क सेंटर पर सीएम फ्लाइंग व फूड सेफ्टी विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान विभाग की टीम द्वारा मौके से 5000 लीटर दूध, 300 लीटर क्रीम व 25 किलो घी बरामद किया गया है। विभाग द्वारा दो दूध के, एक घी व एक क्रीम सहित 4 सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दुकानदार के पास नहीं मिला लाइसेंस
वहीं विभाग की टीम को काफी मात्रा में अशुद्ध सामान मिला है, जिसे नष्ट किया गया है। इस दौरान दुकानदार के पास कोई लाइसेंस भी नहीं मिला, जिसके चलते विभाग द्वारा फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सीएम फ़्लाइंग इंचार्ज ईश्वर सिंह भी मौजूद रहे।

जांच अधिकारी के अनुसार
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ.भंवर सिंह ने बताया कि सीएम फ़्लाइंग एवं जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के नेतृत्व में टीम द्वारा बटर मिल्क सेंटर पर छापेमारी की गई है। यहां पर 5000 लीटर दूध, 300 लीटर क्रीम व 25 किलो घी बरामद हुआ है, जिनमें से 4 सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। भंवर सिंह ने बताया कि काफी मात्रा में अशुद्ध सामान मिला है, जिसे नष्ट करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें