फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नशीला पदार्थ पिला किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया, पीड़िता को बहन कहकर पुकारता था आरोपी

Wed, 13 Apr 2022 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पीड़िता का आरोप है कि सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वह उसे वायरल कर देगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में जिले के एक गांव की रहने वाली युवती से मुकलान गांव निवासी सोनू ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार गलत काम किया। युवक की मां और अन्य ने उसका साथ दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बहन कहकर पुकारता था और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर गलत काम किया। इस बारे में महिला थाना पुलिस में शिकायत दी।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में बीएससी कर रही है। करीब डेढ़ साल पहले अपने बुआ के घर गई थी। वहां पर मुकलान गांव का सोनू मिला। उसने कहा कि बहन मैं शहर जा रहा हूं तुझे कॉलेज छोड़ दूंगा। उसने मुझे कॉलेज छोड़ दिया और मेरा मोबाइल नंबर ले गया।
 

एक दिन वह कार लेकर कॉलेज के बाहर आया और  कहा कि बहन कुछ खा पी लेते हैं। उसके कहने पर गाड़ी में बैठ गई। उसने मुझे पानी पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो मैं मुकलान गांव में सोनू के घर थी। सोनू की मां ने कहा कि अब तुम भाई-बहन नहीं हो, तुम दोनों शादी कर लो।

 

पीड़िता का आरोप है कि सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वह उसे वायरल कर देगा। आरोप है कि उसने पिस्तौल दिखाकर भी गलत काम किया। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें