फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा दे जीजेयू छात्रा से रेप

Fri, 26 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर चैटिंग कर दोस्त बनकर जी जान लुटा देने का वादा करने वाला सीकर के गांव खूड़ का एक युवक धोखेबाज निकला। उसने जीजेयू की एक छात्रा से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। धोखे का शिकार होकर आई युवती ने यहां पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला संबंधित थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

जीजेयू की एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर राजस्थान के जिला सीकर के गांव खूड़ निवासी अनुराग कुमार के साथ हुई थी। अनुराग उससे लच्छेेदार बातें करता था। चैटिंग का सिलसिला चलता रहा। आखिरकार उसने प्यार का इजहार किया और शादी का झांसा दिया। वह उसकी बातों में आ गई। वह उस पर जान निसार करने की बात कहता था। वह उसके इरादे समझ न पाई।
वह नहीं जानती थी कि उसकी नीयत में खोट है। वह उसे सच्चे मन का समझती आई। अब अनुराग ने उसे 31 जनवरी से अपने घर खूड़ में रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। यही नहीं जब युवती ने उससे शादी का वादा निभाने की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। दो-तीन बार टोलमटोल करने पर युवती ने कड़ाई से शादी करने की बात कही तो वह साफ मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद युवती सिटी थाना में पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई।
विज्ञापन

एएसआई निर्मला की टीम ने युवती का यहां सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया, जहां उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बाद में पुलिस ने पीड़िता के 164 के बयान ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की कोठी पर दर्ज करवाए। सिटी थाना पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है। देर रात केस संबंधित थाना में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें