फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: जमीनी विवाद को लेकर BSNL टावर पर फिर चढ़ा व्यक्ति, खेत के रास्ते को लेकर भाइयों के साथ चल रही कलह

Mon, 20 Feb 2023 12:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में दो भाइयों के साथ के जमीनी विवाद के चलते एक भाई बीएसएनल टावर पर चढ़ गया। कुलदीप का अपने भाइयों के साथ खेत के रास्ते को लेकर इसे लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर कई बार पंचायती समझौता भी करवाया जा चुका है लेकिन समस्या का हल नहीं निकला है।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में भाइयों के साथ जमीनी विवाद के चलते उकलाना हलके के गांव दौलतपुर का रहने वाला कुलदीप सोमवार सुबह बीएसएनल टावर पर चढ़ गया। सुबह जब लोगों ने उसे टावर पर चढ़ा देखा तो बीएसएनएल अधिकारियों तथा पुलिस को सूचना दी। इस पर दमकल विभाग की गाड़ी तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और टावर पर चढ़े कुलदीप को मनाने के प्रयास में लग गई। हिसार एसडीएम जयवीर यादव भी मौके पर पहुंचे हुए थे। बता दे कि इससे पहले भी कुलदीप दो बार टावर पर चढ़ चुका है। दोनों बार अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर उसे नीचे उतार लिया था। 

विज्ञापन


बता दें कि कुलदीप का अपने भाइयों के साथ खेत के रास्ते को लेकर इसे लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर कई बार पंचायती समझौता भी करवाया जा चुका है लेकिन समस्या का हल नहीं निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें