फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे युवक की गोली मारकर हत्या, रोहतक सीट से मिली थी टिकट

Mon, 20 Feb 2023 12:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ में सोमवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार 2010 के लोकसभा चुनाव में पब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया की टिकट पर रोहतक सीट से चुनाव लड़ चुका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के बादली के माजरी गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर भाग गए। पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान माजरी गांव के सुदेश नामक युवक के तौर पर हुई है। सुदेश 2010 के लोकसभा चुनाव में पब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया की टिकट पर रोहतक सीट से चुनाव लड़ चुका है। 

विज्ञापन


हमलावरों से सुबह दिया घटना को अंजाम
हमलावरों ने हमलावरों ने वारदात को अंजाम सोमवार की सुबह दिया। जानकारी के अनुसार माजरी निवासी सुदेश कुमार अपनी गाड़ी से सोमवार की सुबह घर से निकला था। अपनी कार से जब वह माजरी गांव के राजकीय स्कूल के आमने पहुंचा तो एक अन्य गाड़ी में सवार कुछ हमलावरों ने उसे रोक लिया और उस पर गोलियां दाग दी। सुदेश के सिर में 2 गोलियां लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मोके से भाग गए। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक हस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम की भी मदद ली गई। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें