हरियाणा में एसटीएफ की हिसार इकाई ने कैथल से गुरुवार को बदमाश जोगेंद्र ग्योंग गिरोह के 25 हजार के इनामी गुर्गा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करनाल के गांव राहड़ा निवासी बदमाश रामपाल राणा उर्फ मोनू के रूप में हुई। आरोपी पर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हत्या, डकैती, लूट और अवैध वसूली के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ टीम के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जोगेंद्र ग्योंग गैंग के गुर्गों रामपाल राणा वर्ष 2020 से फरार चल रहा है। अदालत कई अभियोगों में आरोपी को भगोड़ा घोषित कर चुकी है। बदमाश को पकड़ने वाली टीम में एचसी सुनील कुमार, विरेंद्र सिंह, विजय कुमार, रघुबीर सिंह, विकास कुमार और सिपाही सत्य नारायण शामिल रहे।
ये मामले हैं दर्ज
कैथल के थाना चीका में 8 सितंबर 2020 को लूट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज।
कैथल के थाना गुहला में 2 सितंबर 2020 को शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज।
पंजाब के पटियाला के थाना ललाडू में 9 मार्च 2017 में महामारी एक्ट और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज।
यूपी के बाराबंकी के थाना राम स्नेही घाट में 6 जनवरी 2020 को हत्या, षड्यंत्र, शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज।
राजस्थान के जिला उदयपुर के थाना अंबा माता में 2 जनवरी 2021 को डकैती, शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज।
करनाल के सदर थाना में 29 दिसंबर 2016 को चोरी का केस दर्ज।
कुरुक्षेत्र के बबैन थाना में 9 जनवरी 2017 को डकैती, धोखाधड़ी और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज।