फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: पसलियां टूटकर दिल में घुसने से हुई थी मजदूर की मौत, सरसों के खेत में मिला था शव

Mon, 16 Jan 2023 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई सोनू के बयान पर सिकंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के अर्तरा गांव निवासी सोनू ने बताया कि वे लाडवा गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के मंगाली गांव के पास रविवार को सरसों के खेत में मिले मजदूर के शव का सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक राजा की पसलियां टूट कर दिल में घुस गई थीं, जिस कारण उसकी मौत हुई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं।  

विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के अर्तरा गांव निवासी सोनू ने बताया कि वे लाडवा गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। एक माह से उसका भाई भी यहीं पर काम कर रहा था। भट्ठे मालिक ने मंगाली गांव के पास जमीन ली हुई है। वहीं पर झुग्गी झोपड़ी में भाई राजा रह रहा था। मकर संक्रांति के दिन भाई, सिकंदर और अन्य शराब पी रहे थे।

 

इसी दौरान सिकंदर गाली-गलौज करने लगा। इसी बात को लेकर राजा के साथ झगड़ा हो गया, उस समय वहां पर मौजूद मजदूरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। शनिवार रात करीब नौ बजे भाई झुग्गी के बाहर घूम रहा था।

 

आरोप है कि सिकंदर ने उसे पकड़ लिया और खेतों में ले जाकर ईंट व लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह सरसों के खेत में भाई का शव मिला। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें