फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, चौबारे में मिला युवक का शव, तीन पर हत्या का मामला दर्ज

Mon, 16 Jan 2023 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मृतक नीरज उर्फ बौणा गांव कंवाली का रहने वाला था। पुलिस ने जांच शुरू की। नीरज नशा करने का आदी था। मृतक की मां ने उसके तीन दोस्तों पर अधिक नशा देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव कंवाली में एक युवक का शव एक घर की छत पर बने चौबारे से बरामद हुआ है। युवक के नाक व मुंह से खून भी निकल रहा था। तीन दोस्त रविवार को युवक को घर बुला कर लाए थे। युवक की मां ने दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। डहीना चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक नशा करने का आदी था। आरोपी युवक अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार सोमवार को सूचना मिली कि गांव कंवाली में चौबारे में एक युवक मृत हालत में मिला है। सूचना के बाद डहीना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान गांव कंवाली के रहने वाले 22 वर्षीय नीरज उर्फ बौणा के रूप में हुई है। नीरज नशा करने का आदी था। मृतक की मां ने उसके तीन दोस्तों पर अधिक नशा देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मंजू ने कहा है कि रविवार को नीरज के दोस्त प्रवीण, अजीत व महेश घर से उसे बुला कर ले गए थे। रात को भी नीरज घर पर नहीं लौटा। रात को चारों गांव के रहने वाले नफे सिंह राठी के चौबारे में थे। रात को तीनों दोस्तों ने नीरज को अधिक नशा दे दिया और उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


रात को बेहोश होने के बाद तीनों उसे डहीना में एक डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत होने के बाद तीनों नीरज का शव वापस चौबारे में डाल कर भाग गए। डहीना चौकी पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

डहीना चौकी पुलिस ने मृतक की मां मंजू देवी की शिकायत पर गांव कंवाली के रहने वाले प्रवीण, अजीत व महेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। डहीना चौकी प्रभारी एएसआई भागीरथ ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द भी गिफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें