फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विज्ञापन में गलत नंबर दिए जाने से पुलिस अफसरों को हुई असुविधा, प्रकाशित करवाने वालों की शिकायत

Sun, 14 Aug 2022 09:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

विज्ञापन देने वाली कंपनी की ओर से की गई इस गड़बड़ी की जांच की जा रही है कि अपने विज्ञापन में उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर कैसे दे दिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक एजेंसी की ओर से दिए गए विज्ञापनों में हरियाणा के कई उच्च पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर प्रकाशित होने से शनिवार को उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा है। विज्ञापन में हिसार रेंज के आईजी और सिरसा, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र,  रेवाड़ी, झज्जर व करनाल के एसपी के फोन नंबर प्रकाशित हो गए जबकि इन पुलिस अधिकारियों के नंबरों का विज्ञापनों से कोई लेना-देना नहीं था।

विज्ञापन


एजेंसी की ओर से की गई इस गड़बड़ी की जांच की जा रही है कि जिन कंपनियों के क्लासीफाइड विज्ञापन दिए गए, उनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर कैसे दे दिए। अमर उजाला की ओर से इस पर कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई है। 

सत्यम फाइनांस, टावर विजन, ज्योति ब्यूटी पार्लर के विज्ञापनों में नंबर छपने से इन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कई अनावश्यक फोन आए। वे हैरान रह गए कि ये फोन उनके पास क्यों आ रहे हैं। बाद में उन्हें पता चला कि विज्ञापनों में उनके नंबर छपे हैं। इसी कारण से लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं। गलत नंबर छपने से पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ अखबार को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। अमर उजाला के विज्ञापन विभाग ने इसकी तहकीकात तत्काल शुरू कर दी। संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें