फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन बाद भी चोर नहीं पकड़े जाने से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार में लगाए काले बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। वकीलान बाजार सहित अन्य सात दुकानों में हुई चोरी की वारदात अब तक न सुलझने से गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को काले बैनर लगाकर विरोध जताया। दुकानदारों ने कहा कि जल्द चोरों तक नहीं पकड़ा तो आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।
दो बार समय लेने के बाद भी पुलिस चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिससे गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को काले बैनर लगाकर विरोध जताया। व्यापारियों ने चोरी की घटना वाली दुकानों के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की। प्रशासन के खिलाफ विरोध जताने के बाद कहा कि अगर जल्द चोर नहीं पकडे़ गए तो आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। विरोध को जारी रखते हुए काले बिल्ले लगाकर रखेंगे।
विज्ञापन

7 अगस्त की रात एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए नकाबपोश चोरों ने मदर मेडिकल की दुकान का ताला तोड़ कर करीब 3 लाख रुपये नकद, हर्ष मेडिकल, पाल मेडिकल, गौरव जनरल स्टोर, कैंप चौक के पास मेट्रो मेडिकोज से 45 हजार रुपये, डाबड़ा चौक स्थित संजीवनी मेडिकोज ,राकेश मेडिकल से करीब 29 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। व्यापारियों ने मीटिंग कर आंदोलन की धमकी तो पुलिस ने तीन दिन का समय मांगा। तीन दिन बार व्यापारियों की दोबारा मीटिंग हुई तो पुलिस ने 15 दिन मांगे। व्यापारियों ने पुलिस को सात दिन दिए। सात दिन बाद दोबारा मीटिंग कर व्यापारियों ने पुलिस को फिर से तीन दिन दिए। यह तीन दिन भी बीत जाने के बाद मंगलवार को व्यापारियों ने काले झंडे लगाए।
गुलाब सिंह चौक से लेकर नागोरी गेट तक कई दुकानदारों ने काले बैनर लगाए। इस अवसर पर हरिहर शर्मा, डॉ. सुभाष चंद्र, अमित जैन, मनोहर लाल बिंदल, दयानंद बिंदल, कर्मचंद गांधी, अमन शर्मा, ज्ञानचंद, मक्खन लाल, रामनारायण जुनेजा, रोशन गोस्वामी उपस्थित थे।
विज्ञापन


प्रदेश में लगातार हो रही चोरी और लूटपाट की घटनाओं से व्यापारियों व आम जनता में भारी रोष है। ऐसे अपराधों पर पुलिस को कड़ाई से रोक लगानी चाहिए। पिछली वारदात को अब तक पुलिस हल नहीं कर पाई। सोमवार को उकलाना में व्यापारी के गोदाम से 32 लाख रुपये की सरसों चोरी कर ले गए।
-बजरंग दास गर्ग, प्रधान हरियाणा व्यापार मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें