फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का प्याज, 30 हजार का अनार चुरा ले गए चोर

Sat, 29 Aug 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज और फलों के बढ़ते दामों पर चोरों की विशेष नजर है। नई सब्जी मंडी में वीरवार रात को चोरों ने पांच दुकानों के 9 पल्लेदारों को निशाना बनाया। साथ ही करीब 50 हजार रुपये की कीमत का प्याज और 30 हजार रुपये कीमत का अनार चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


चोर नौ पल्लेदारों के 14 मोबाइल और करीब 12 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना के बाद नई सब्जी मंडी में सुरक्षा की पोल सामने आ गई।

व्यापारियों में घटना के बाद रोष फैला हुआ है। वहीं मार्केट कमेटी सचिव ने आश्वासन दिया है कि अगले सप्ताह चौकी बनाने की अनुमति मिल जाएगी। गौरतलब है नई सब्जी मंडी में चोरी और हफ्ता वसूली की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

दुकानों से हर रोज होती है चोरी
मार्केट कमेटी प्रधान मोहनलाल सैनी ने बताया कि नई सब्जीमंडी में सिक्योरिटी को लेकर कोई बंदोबस्त नहीं है। दो तीन चौकीदार हैं। चौकीदारों के साथ चोर कई बार मारपीट कर चुके हैं। ऐसे में चौकीदारों में डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी प्रशासन जल्द से जल्द मंडी में पुलिस चौकी खुलवाए।
विज्ञापन


यह बोले पल्लेदार
नई सब्जीमंडी में काम करने वाले पल्लेदार किशोर, रामकेश, राजू, रामभजन, जितेंद्र, गोविंद, जीतू, रवि, विनोद उर्फ कालिया ने बताया कि हर रोज की तरह दुकान नंबर 12, 14, 75, 84, 102 में सोये हुए थे।

पल्लेदारों ने बताया कि कुछ ने अपने मोबाइल तकिये के नीचे रखे हुए थे तथा कुछ ने बिस्तरों में रखे हुए थे। चोर बड़ी सफाई से तकिये व बिस्तरों के नीचे से मोबाइल चुराकर ले गए।

इसके साथ चोरों ने बैगों में रखी नकदी व कीमती सामान भी निकाल लिया। पल्लेदारों के अनुसार चोर 14 मोबाइल व करीबन 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

प्याज पर खास नजर
प्याज की बढ़ती कीमत चोरों को लुभा रही है। यही वजह है कि वीरवार को चोर करीब 50 हजार रुपये की कीमत की प्याज चोरी करके ले गए।

चोरी करने वाले चोर 25 कट्टे प्याज के चुराकर ले गए। इसके साथ अनार की 30 से ज्यादा कैरट चुरा ले गए। अजीत खन्ना, सुल्तान, हवा सिंह दहिया व गुलशन कुमार आदि आढ़तियों की दुकानों से अनार व प्याज की चोरी की गई। खास बात यह है कि इससे पहले भी चोर कई दुकानों से फल व सब्जियां चुराते रहे हैं।

चोरी की घटना होना चौंकाने वाली बात है। तीन चौकीदार हमारे हैं और कुछ चौकीदार व्यापारियों के है। जहां तक चौकी की बात है अगले सप्ताह बोर्ड से चौकी बनाने की अनुमति मिल जाएगी। उसके बाद चौकी बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही प्रशासन से अनुमति की मांगी जाएगी। - पूनम पूनिया श्योराण, मार्केट कमेटी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें