फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व शराब ठेकेदार को दिन दहाड़े सेक्टर 16-17 में सिविल लाइन थाना के पास गोली मारी---

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सेक्टर 16-17 में सिविल लाइन थाने के पास बाइक सवार दो युवक सेक्टर निवासी विनय को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हो गए। सुबह करीब 10 बजे गर्दन पर गोली लगने से विनय मोर वहीं पर गिर गए। राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। ऑपरेशन केेेे बावजूद विनय की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद डीएसपी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया है। विकास के अनुसार करीब चार साल पहले उसने सूर्यनगर में शराब का ठेका लिया था। यहां पर शराब कारोबारी के साथ उसका विवाद हो गया था।
फायरिंग में घायल 32 वर्षीय विनय मोर के भाई विकास ने बताया कि उनका परिवार पिछले काफी सालों से सूर्यनगर में रह रहा है। करीब दो साल पहले उनके छोटे भाई विनय ने सेक्टर-16-17 में किराये पर रहना शुरू कर दिया। मंगलवार को विनय बाइक पर अपनी बेटी को खाना देने के लिए स्कूल में गया था। ड़ाबड़ा रोड स्थित स्कूल में खाना देने के बाद जैसे ही वह सिविल लाइन थाने के पास पहुंचा तो पीछे से दो युवक बाइक पर आए। इन युवकों ने अपनी बाइक विनय की बाइक के पास लाकर उसकी कनपटी पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद विनय वहीं पर गिर गया। पास में चाय की दुकान पर बैठे लोगों ने उनको गाड़ी में डालकर निजी अस्पताल में पहुंचाया। मंगलवार देर शाम घायल का ऑपरेशन किया गया। इसके बावजूद विनय की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात सूचना मिलने के बाद डीएसपी जितेंद्र सिंह व सिविल लाइन थाना प्रभारी नरेंद्र पाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हमलावर सीसीटीवी में कैद
आरोपी हमलावर सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पहले हमलावर बाइक पर विनय का पीछा करते हुए दिख रहे हैं। हमलावरों में से बाइक चले रहे युवक का चेहरा साफ दिख रहा है। पीछे बैठा युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए है। युवक सेक्टर से लेकर स्कूल तक लगातार उसका पीछा कर रहे हैं। स्कूल में खाना देने के बाद जैसे ही विनय घर की ओर जाता है हमलावर उसका पीछा शुरू कर देते हैं।
पुरानी रंजिश को वजह बताया
विनय के भाई विकास ने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया है। विकास के अनुसार करीब चार साल पहले उसने सूर्यनगर में शराब का ठेका लिया था। यहां पर शराब का काम करने वाले के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद उसने वह ठेका छोड़ दिया था।

पुलिस ने विकास के बयान पर सूर्य नगर निवासी रविंद्र उर्फ घोलू और एक अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। शराब ठेकेदार जयबीर पंघाल पर हत्या की साजिश रचने का केस दर्ज किया है। हमलावरों की पहचान करके जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करेंगे।
-नरेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना

रेकी करने के बाद की फायरिंग
हमला करने से पहले बदमाशों ने पूरी रेकी की थी। बदमाशों को पता था कि विनय कब घर से बाहर निकलेगा। घर से निकलने के बाद बदमाशों ने उसका पीछा किया। खाली सड़क देखकर बदमाशों ने फायर किया।
विज्ञापन


पहले भी दो बार फायरिंग
एक अगस्त को सूर्य नगर में गली नंबर एक के पास फायरिंग की गई थी। फायरिंग की उस घटना को भी शराब के कारोबार से जुड़ा पाया गया था। इस फायरिंग में राजेश नामक युवक छर्रे लगने से घायल हुआ था। बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं द्वारा सोमवार को भी आईटीआई चौक के पास फायरिंग की गई थी। इसमें अरुण पर फायरिंग की थी। अरुण गोली लगने से बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें