फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 लाख की नकदी के साथ सिवानी के झुंपा का युवक राजस्थान की टीम के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी। चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर निर्धारित राशि से अधिक रुपये लेकर चल रहा सिवानी के गांव झुंपा का कार सवार युवक राजस्थान की चुनाव निगरानी टीम के हत्थे चढ़ गया। हरियाणा-राजस्थान की सीमा से पूर्व लसेड़ी स्थित टोल टैक्स पर चेकिंग के दौरान इस युवक से टीम ने 9 लाख 9 हजार 530 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान युवक टीम को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद टीम ने बैग में भरे रुपये जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने हिदायत जारी की थी, जिसके मुताबिक कोई भी नागरिक 50 हजार से अधिक की नकदी साथ लेकर नहीं चल सकता। अगर उसके पास इससे अधिक नकदी है तो उसे इसके पुख्ता प्रमाण देने होंगे और वह यह प्रमाण पेश नहीं कर पाता है तो टीम की तरफ से राशि जमा कर ली जाती है। लोकसभा चुनाव में तैनात निगरानी दल संख्या प्रथम की टीम ने शनिवार दोपहर में राजगढ़-हिसार हाईवे पर कार से 9 लाख 9 हजार 530 रुपये जब्त किए हैं। टीम प्रभारी प्रो. श्रीराम सैनी ने बताया कि लसेड़ी टोल नाके के नजदीक तिराहे के पास शनिवार दोपहर में वाहनों की जांच-पड़ताल के दौरान हिसार की ओर से आ रही हरियाणा नंबरों की एक कार को रोककर तलाशी ली तो कार में सवार हरिराम निवासी झुंपा कलां थाना सिवानी के पास से 9 लाख 9 हजार 530 रुपये बैग में मिले। राशि के बारे में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद राशि को जब्त कर ट्रेजरी में जमा करवाया गया है। टीम में हमीरवास थाना के एचसी दयाराम, सिपाही महावीर प्रसाद, दिनेश, ब्रह्मानंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें